चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन/सुरेंद्र नेगी) पौड़ी गढ़वाल इड़ियाकोट भ्रातृ संगठन (पंजीकृत), चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में संगठन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संगठन के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की गरिमा के अनुरूप भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में संगठन के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उप प्रधान अनूप रावत, उप प्रधान तेजपाल सिंह रावत, महासचिव अशोकवर्धन सिंह बिष्ट, सचिव हरपाल सिंह नेगी, वित्त सचिव जितेन्द्र सिंह नेगी, कोष निरीक्षक कल्याण सिंह नेगी, संगठन सचिव प्रीतम सिंह गुसांई, सुरेन्द्र सिंह नेगी, संदीप सिंह राणा, डबल सिंह बिष्ट, जसपाल सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव जसवन्त सिंह रावत, प्रेस सचिव मनोज सिंह रावत सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा पार्षद गुरबक्श रावत तथा उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ भाजपा, चंडीगढ़ के चेयरमैन भूपेन्द्र शर्मा; भाजपा,चंडीगढ़ के वाईस प्रेसिडेंट शक्ति देवशाली ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, समाजसेवी संजीव खन्ना,अरविन्द खुल्लर, रोशन लाल बडोनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा चंडीगढ़; दीपक असवाल, प्रधान, उत्तराखण्ड जनचेतना मंच – पंजीकृत, चंडीगढ़ तथा सतेन्द्र सिंह रावत, प्रधान, उत्तराखण्ड पर्वतीय सभा, बलटाना-जीरकपुर-ढकोली ने भी शिरकत की। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि संगठन सामाजिक एकता और जनहित के कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर संगठन के नवनिर्वाचित प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज के हित में कार्य करते हुए उत्तराखण्ड की संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। समारोह से पूर्व कथा वाचक एवं भजन गायक पंडित हरीश शर्मा ने भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी तथा श्री सुंदरकांड का पाठ कर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
