जीरकपुर (मिडिया जंक्शन/ विक्रांत शर्मा):-श्री चैतन्य राधा माधव गौडिया मठ मंदिर रविंद्रा एनक्लेव , बल्ताना में आज एक भव्य कार्यक्रम मठ के संस्थापक त्रिदंडी स्वामी सज्जन महाराज जी के सानिध्य में आयोजित किया गया, कल 2 मार्च को इस उपलक्ष्य में संध्या संकीर्तन फेरी निकाली गई, और आज सभी मठ भक्तों ने उपवास किया शाम को मठ के भक्त छोट छोटे बच्चों ने लघु नाटिका जगाई माधाई का मठ के प्रांगण में संगीतमय मंचन किया जिसमें , आदित्य ने नित्या नंद, सूरज ने चैतन्य महाप्रभु ,विक्रम ने जगाई, विकास ने माधाई , सहदेव ने हरिदास ठाकुर,पंचतत्व में कृष्णा , कुंवरपाल ने अभिनय किया , माधवी, ऋचा, पुष्पा, तनीषा, प्रिया, राधा, रोहित आदि बच्चों ने संगीतमय नाटिका में सहयोगी पात्र का अभिनय किया , श्री चैतन्य महाप्रभु जी का महाभिषेक एक सौ एक प्रकार के व्यंजनों द्वारा पूर्ण गौडिया मठ परम्परा से विधिवत किया गया और 56 भोग का प्रसाद का भोग लगाया गया , कल 4 मार्च को होली उत्सव मनाया जाएगा और 5 मार्च को विशाल भंडारा होगा, मठ की सभी महिला मंडली एवं अनन्य भक्त सुमित गोसाईं ठाकुर जी का अद्वितीय श्रृंगार किया और प्रकाश पांडे जी ने पूरी व्यवस्था में सहयोग किया ,मठ के महासचिव प्रदीप शुक्ला ने मठ के संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी
श्री चैतन्य महाप्रभु का 540 वें आविर्भाव प्रकट उत्सव पर राधा माधव गौडिया मठ में भव्य आयोजित
