स्वर्गीय केडी शर्मा जी की 20वीं पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ व पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पंचकूला/चंडीगढ़( मीडिया जंक्शन-):-
समाज सेवा, ईमानदारी और निस्वार्थ कर्म के प्रतीक, क्यारी परिवार के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय केडी शर्मा जी की 20वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परिवारजनों, विशिष्टजनों एवं समाचार क्यारी मीडिया समूह के तत्वावधान में पंचकूला–चंडीगढ़ में हवन यज्ञ का आयोजन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय केडी शर्मा जी के समाज के प्रति अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। वे ऐसे विरले समाजसेवी थे, जिन्होंने लगभग 790 लोगों को सरकारी नौकरी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन बिना किसी लोभ, लालच एवं जातीय भेदभाव के, पूर्ण ईमानदारी के साथ समाज सेवा को समर्पित रहा। वे सदैव जरूरतमंदों, वंचितों और युवाओं के मार्गदर्शक बने रहे।

हवन यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात पुष्प अर्पित कर सभी ने उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय केडी शर्मा जी न केवल एक समाजसेवी थे, बल्कि वे मानवीय मूल्यों, सेवा भावना और नैतिकता की जीवंत मिसाल थे। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बने हुए हैं।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि स्वर्गीय केडी शर्मा जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, समर्पण और सच्चाई का मार्गदर्शक प्रकाश है। वे अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से सदैव लोगों के हृदयों में जीवित रहेंगे।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में कहा—
“स्वर्गीय केडी शर्मा जी युग-युगांतर तक अमर रहेंगे।
आपको शत-शत नमन।”

इस अवसर पर राजेश कुमार (मुख्य संपादक समाचार क्यारी मीडिया समूह),
(जगत ब्राह्मण सभा पंचकूला) के पूर्व प्रधान एम.पी शर्मा , मनोज (वरिष्ठ समाजसेवी पंचकूला) , नीलम त्रिखा साहित्यक संपादक, उषा गर्ग (सदस्य संपादक मंडल), हिमांशु शर्मा (युवा पत्रकार) ,रवि कुमार (युवा पत्रकार),शांति सहयोगी उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *