पंचकूला में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन 22फरवरी को

पंचकूला (मीडिया जंक्शन-/हरीश शर्मा):-
सैक्टर 11 पंचकुला के प्रमुख नागरिकों की एक बैठक सायं श्री गीता मन्दिर में आयोजित की गई। बैठक में लगभग 25 पुरुष तथा 15 महिलाएं उपस्थित रहे। इस बैठक में निर्णय किया गया कि आने वाली 22 फरवरी को सैक्टर 11 में एक विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज का जागरण तथा उनमें एकता का भाव निर्माण करना है। इस सम्मेलन में प्रमुख सन्त तथा समाज में कार्य करने वाले हिन्दू संगठनों के अधिकारी उपस्थित रहकर हिन्दुओं का मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन को आयोजित करने के लिये एक आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के संयोजक के लिये श्री योगेश भसीन तथा सचिव के लिये डाक्टर अश्विनी कुमार का चुनाव किया गया‌। आयोजन समिति में कुल 75 सदस्य रहेंगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *