पंचकूला, ( मिडिया जंक्शन ) / विक्रांत )– पंचकूला सेक्टर – 15 के वृद्धाश्रम में अनमोल दिशाएँ सामाजिक संस्था ने बुजुर्गों के संग लोहड़ी उत्सव आयोजित किया! कार्यक्रम में लोहड़ी जलाई गई और गचक – रेवड़ियां आदि वितरित किये गए! इस शुभ अवसर पर वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ – साथ उक्त संस्था की अध्यक्षा सुनीता एंजेल एवं एम डी सी सेक्टर 5 पंचकूला से रंजना सैणी, कुसुम लता, ऋतुमाला, विक्रांत बाबा जी, अमित शर्मा, हरीश सैणी, नीलमधारीवाल डेराबस्सी,राज माही से. 37 चंडीगढ़, गीता, लाडी पुलिस लाइन से. 26 चंडीगढ़ आदि गणमान्य उपस्थित रहे! रेडक्रॉस शाखा पंचकूला द्वारा संचालित उक्त वृद्ध आश्रम में उक्त संस्था द्वारा वहां समय – समय पर मातृ दिवस, दिवाली व जन्मोत्सव आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाने की भी जानकारी दी गई!
