पंचकूला ( मीडिया जंक्शन-/ चेतन शर्मा ),: हिंद संग्राम परिषद् रजि ट्राईसिट के अध्यक्ष अवतार सैणी, महासचिव हरीश शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा शुभम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की ट्राईसिटी में मंदिरों के आगे मांगने वाले भिखारी की बढ़ती तादाद खतरनाक होती जा रही है ओर ये लोग मंदिरों के आगे खड़े रहते हैं जिसमें ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं, लड़कियां व बच्चे शामिल है जिनकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है और वह मन्दिरों के आगे अक्सर आपस में लड़ते व चिल्लाते रहते है जिससे भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में अंदर जाने हेतु एवं पार्किंग के लिए काफी मुश्किले आती है। सामान्यतय वह आने वाले श्रद्धालुओं के पीछे भागते हैं और मांगते हुए उनके सामान छीनने/ झपटने का प्रयास करते हैं भिखारियो का यह बर्ताब और इनकी बढ़ती तादाद देखकर ट्राईसिटी की मंदिर सभाओ को भी यह डर रहता है कि कहीं कोई उनके मंदिरों की रेकी तो नहीं कर रहा। इसके अतिरिक्त भविष्य में मंदिरों में चोरी का भी डर बना रहता है । हिंद संग्राम परिषद् तथा नगर सुधार सभा पंचकूला
ने कहा कि आगामी दिनों मे मांगने वालों भिखारीयो को हटाने हेतु ट्राईसिटी एवं प्रशासन के अधिकारियो से पंचकूला, चंडीगढ़ मोहाली व आसपास के सभी मंदिरों के आगे से अधिक से अधिक पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए परिषद् तथा सभा की और से पत्र लिख कर तुरंत आवश्यक, सख्त एवं उचित कदम उठाने और मंदिरों की सुरक्षा हेतु मांग भी की जायेगी।
ताकि भविष्य में मंदिरों में किसी भी तरह कि अप्रिय घटना से बचा जा सके तब तक उन्होंने प्रशासन से मांग की है की तुरंत इस समस्या को संज्ञान में कर उचित कार्यवाही की जाए। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा ट्राईसिटी में पार्किंग स्थल व ट्रैफिक लाईट, चौंक पर जैसे ही वाहन खड़े होते हैं ये भिखारी मधुमक्खियों की तरफ गाड़ीयों के पास मंडराने लगते हैं।
ओर ये प्रशासन से भी बिना किसी डर के बेझिझक होकर फुटपाथ पर डेरे जमाए बैठे हैं। जिससे फुटपाथ पर आने जाने वाले के अलावा और दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। जिसका खमियाजा गाड़ी वाले को ही भुगतना पड़ता है। इस पर संबंधित विभागों को समय-समय पर ऐसे परेशानीयो को दूर करना होगा।
** -पुलिस एवं प्रशासन से मंदिरों के आगे से अधिक से अधिक पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
*-मंदिरों के आगे से भिखारियों को हटाया जाए : प्रधान जयपाल सिंह
