पंचकूला ( मीडिया जंक्शन/ चेतन शर्मा-):-
हाल ही में पंचकुला की प्रसिद्ध लेखिका सुनीता गर्ग (नीता) द्वारा रचित पुस्तक ‘ज़िन्दगी का सफ़र’ का पंचकूला हरियाणा के होटल में सुप्रसिद् अंतराष्ट्रीय कवित्री अनामिका अम्बर , अग्रमठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश गर्ग जी , भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल जी, राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय जी, के करकमलों द्वारा विमोचन किया गया । इस कार्यक्रम में पंचकूला के अतिरिक्त दूसरे शहर की जानी- मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। सुनीता गर्ग एक प्रसिद्ध लेखिका ही नहीं अपितु एक अच्छी समाजसेविका भी है । जिस ढंग से सुनीता जी ने शब्दो का चयन किया और उनमें भावो को तराशकर जिस हुनर से पिरोह दिया वो काबिल – ए – तारीफ़ है।उनकी पुस्तक को पढ़ने से ही लगता है कि सुनीता गर्ग जी ने अपने जीवन के अनुभवों को बेहतरीन ढंग से कलम बद्ध किया है। इस पुस्तक की पंक्ति का हर शब्द हृदय स्पर्शी एवं सार्थक और सटीक है।
लेखिका सुनीता गर्ग की पुस्तक ‘ ‘ज़िन्दगी का सफ़र’ का भव्य विमोचन
