पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ के शपश ग्रहण समारोह में हस्त कलाकार संदीप छिलबट का लोगों पर खूब समलौंण चला 

चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन/सुरेंद्र नेगी): पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ का गढ़वाल भवन सेक्टर 29 डीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह के साथ समलौंण उत्तराखंड का लोक सांस्कृतिक पर कार्यक्रम के अलावा लोक नृत्य भी आयोजित किया गया। पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ की कार्यकारणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंच द्वारा नई कार्यकारणी का गठन गढ़वाल भवन सेक्टर 29 चंडीगढ़ के प्रांगण में किया गया जिसमे कि मंच द्वारा विगत 6 वर्षों में किये गए कार्यों को सबके समक्ष रखा गया साथ में समस्त लेखा जोखा पेश किया गया इस दौरान मंच पूर्व महासचिव बलवंत राठी द्वारा पुरानी कार्यकारणी भंग की गयी और समस्त आये हुए गणमान्य व्यक्ति तथा मंच के सदस्यों के मध्य नयी कार्यकारणी (2025 -2027) का गठन श्री विक्रम बिष्ट पूर्व प्रधान गढ़वाल सभा चडीगढ़ की अध्यक्षता में किया गया!

जिसमे कि प्रधान पदमेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपप्रधान धन सिंह चौहान, उपप्रधान योगेंद्र, महासचिव सुनील सिंह गुसाई, सचिव संदीप राणा, कोषाध्यक्ष रणबीर सिंह बिष्ट, कोष निरीक्षक कालिका प्रसाद, सांस्कृतिक सचिव मनोज रावत, प्रेस सचिव निर्मल सिंह रावत, माल सचिव रणबीर सिंह रावत, खेल सचिव आशीष बटोला, प्रचार सचिव अनूप, विमल, मनोज गौड़, देवेंदर असवाल, सालहकार भरत पंवार,रंजीत भंडारी,सोम कुकरेती, रतन नेगी, नरेश तिवारी तथा सयोंजक के रूप में विक्रम बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, बलवंत रावत राठी, दिलवर रावत, मातबर सिंह रौथाण, विजय सिंह रावत को नियुक्त किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *