खरड़(मीडिया जंक्शन- विक्रांत):-क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि अर्शप्रीत कौर, पुत्री श्री सुखविंदर सिंह व श्रीमती अमनदीप कौर, ने कक्षा 5वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं।
अर्शप्रीत कौर डायमंड पब्लिक स्कूल, गिलको खरड़ की छात्रा हैं और यह परीक्षा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी। उनका रोल नंबर 13010011 है।
उनकी इस उत्कृष्ट सफलता से स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा की मेहनत और लगन की सराहना की है।
परिजनों ने बताया कि अर्शप्रीत कौर शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगी।
