भाजपा कार्यालय में हरियाणा दिवस की धूम, हरियाणवी गीत पर थिरके कार्यकर्ता

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन/ चेतन शर्मा):-

भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय पंचकमल में हरियाणा दिवस के अवसर पर एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाइयाँ एवं शुभकामनायें दी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हरियाणवी गाने पर थिरकते भी नज़र आये और लंगर का आनंद लिया। पार्टी कार्यालय में मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने सभी हरियाणा वासियों को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा, हरियाणा दिवस का अवसर हर हरियाणवी के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने कहा, भाजपा के पिछले ग्यारह वर्षो के शासनकाल में हरियाणा पूरे देश में अग्रणी राज्य बन का उभरा है। अजय मित्तल ने कहा, विकास कार्यो, जनकल्याणकारी योजनाओ, उत्तम कानून व्यवस्था, प्रतिव्यक्ति आय दर, खेलकूद प्रतिस्पर्धा, व्यापार और रोज़गार जैसे तमाम क्षेत्रो में हरियाणा का नाम आज पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा, हरियाणा की गौरवशाली कला, संस्कृति और परंपरा, सामाजिक समरसता, सद्भाव, हरियाणवी खान-पान हरियाणा की मौलिक पहचान है। अजय मित्तल ने कहा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ की भावना से हरियाणा सरकार विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में तेज़ी से प्रगति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *