मुख्य न्यायाधीश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने पर पेटवाड़ निवासी न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं परिजनों को क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराये द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

जींद , ( मीडिया जंक्शन-/सुरेंद्र,):– मैढ़ क्षत्रीय सुनार धर्मशाला समिति रामराये ने न्याय के सर्वोच्च सीजेआई पद पर आसीन होने पर पेटवाड़ में जन्में न्यायमूर्ति सूर्यकान्त सुपुत्र स्व मदन गोपाल शास्त्री एवं परिजनों को ह्रदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ,रामराये सुनार धर्मशाला समिति के प्रधान पुरूषोतम सोनी,उपप्रधान विकास व कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा रामराये,सहसचिव राजेन्द्र सोनी,मुख्य सलाहकार रामनिवास पुट्टी,संरक्षक राजबीर उर्फ भीरा सोनी,बासखुर्द के पंच रमेश कुमार सोनी, संजीव कुमार एवं अन्य सदस्यों ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत व उसके बडे़ भाई ऋषिकान्त शर्मा समेत अन्य परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकान्त की यह विलक्षण उपलब्धी न केवल हमारे क्षेत्र की प्रतिष्ठा बढा़ती है बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा की एक उज्ज्वल दीपक भी जलाती है । उधर , श्री ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय रामराये के प्रिंसीपल ज्ञानचंद शर्मा,समिति प्रधान सुरेन्द्र गौतम, उपप्रधान रवि राणा,खंजाची ऋषिलाल,संरक्षक फूलकुमार शास्त्री,सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा,गंगाप्रसाद उर्फ प्रसादा,पंचायत समिति मैम्बर मुकेश सैनी,समाज सेवी मोहनलाल शर्मा,शिवकुमार शर्मा,एड मनोज शर्मा,राजेन्द्र शास्त्री,हरिचरण शर्मा,संजय गौतम,रामभगत शास्त्री,जिला परिषद पूर्व सदस्य प्रतिनिधि गंगासिंह रामराये व अन्य लोगों तथा मैढ़ सुनार संघ नरवाना के प्रधान रामनिवास बेलरखा,संरक्षक वेदप्रकाश फौजी,उपप्रधान ईश्वर सोनी भाणा,महासचिव मा प्रेमचंद वर्मा,कोषाध्यक्ष कर्मबीर,रघबीर हैबतपुर,डा कृष्ण कुमार दनौदा,धर्मपाल,रतन कलौदा व अन्य लोगों ने भी न्याय की सर्वोच्च कुर्सी तक पहुंचने वाले चीफ जस्टिस सूर्यकांत सुपुत्र स्व० मदन गोपाल शास्त्री, बडे़ भाई ऋषिकांत शर्मा,डा शिवकांत,देवकांत,सबसे बडी़ बहन कमला देवी,बडी़ भाभी राजबाला, सविता शर्मा धर्मपत्नी चीफ जस्टिस सूर्यकांत समेत अन्य परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा एवं प्रधान पुरूषोतम सोनी ने कहा कि पेटवाड़ की साधारण गलियों और सरकारी विद्यालय में अपनी शिक्षा यात्रा शुरू करने वाले न्याय की निष्पक्षता एवं संवैधानिक मर्यादाओं के प्रतीक न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने देश की सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया। यह सम्मान न केवल हरियाणा की धरा के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। देश व प्रदेश का प्रत्येक नागरिक उनकी इस विलक्षण उपलब्धी पर ह्रदय से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी अपने ऊंचे आदर्शो,संवैधानिक मूल्यों और न्याय की सर्वोच्च परम्परा को आगे बढा़ते हुए लोकतंत्र की मजबूती व नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक उत्कृष्ट,निष्पक्ष और गरीमामय कार्यकाल निभाएंगें। उल्लेखनीय है कि पेटवाड़ के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 10 फरवरी 1962 में जन्में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 10 वीं तक की पढाई अपने गांव के सरकारी स्कूल से की। इसके बाद हिसार राजकीय कालेज से स्नातक एवं रोहतक महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय से लाॅ की पढा़ई की उपाधि प्राप्त की। वकालत की शुरूआत हिसार कोर्ट से करने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट चण्डीगढ चले गये। उन्होंने सन 2000 में हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता नियुक्त होने का गौरव प्राप्त किया और 2004 में हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बनें। वे 24 मई 2019 से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे। गांव पेटवाड़ के दोनों स्कूलों के टाॅपर्स को सम्मानित करने वे हर साल आते हैं। सूत्रों के अनुसार चीफ जस्टिस सूर्यकांत जनवरी माह में हरियाणा का दौरा कर सकते हैं अनुमान है कि वे 10 से 12 जनवरी के बीच हिसार पहुंचेंगें। इस दौरान वे अपने गांव पेटवाड़ में परिवार व अन्य ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन करेंगें और कई प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगें। जानकारी के मुताबिक वे नारनौंद और बरवाला में ज्यूडिशियरी काॅम्प्लेक्स का शिलान्यास कर सकते हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत का विवाह बिना दहेज के 1987 में जींद की सविता शर्मा के साथ हुआ जो रिटायर्ड प्रिंसीपल हैं। उनकी दो बेटियां भी कानून की पढा़ई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *