ब्राह्मण उत्थान समिति द्वारा मौली गांव में होली मिलन समारोह

चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-मेयर सौरभ जोशी जी पहुंचे ब्राह्मण उत्थान समिति द्वारा होली मिलन समारोह में
ब्राह्मण उत्थान समिति मौली गांव में होली मिलन समारोह मौली जागरण गांव के प्राचीन शिव मंदिर में बहुत ही उत्साह एवं धूम धाम से मनाया गया जिसमें चंडीगढ़ के मेयर श्री सौरभ जोशी जी मुख्यातिथि एवं श्री मुक्ति नाथ वेद विद्या आश्रम गुरुकुल के संस्थापक श्री निवासाचार्य जी ने भी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, कार्यक्रम में मुख्य स्वागतकर्ता मौली के पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर हरजीत सिंह थे, जिन्होंने कार्यक्रम में आए मुख्यातिथि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्य संरक्षक श्री शशि शंकर तिवारी जी और सभी ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों का तिलक एवं गुलाल लगा कर स्वागत किया, इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्वांचल का पारंपरिक होली फाग हरि शंकर उपाध्याय की मंडली द्वारा गा कर सुनाया गया ,प्रधान श्री निवास पांडे जी के साथ रमेश शर्मा, नरेंद्र पांडे सेवा भारती, पवन तिवारी , शालिग्राम तिवारी , कन्हैया लाल मिश्र,राकेश मिश्रा के इलावा बहुत से ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया दीप पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रदीप शुक्ला जी ने मेयर जी साहेब का भी फूलों का गुलदस्ता दे कर विशेष सम्मान किया, पार्षद हरजीत सिंह के नेतृत्व में सभी ने मेयर साहेब से मौली गांव के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विशेष आग्रह किया जिसका मेयर साहेब ने सभी की उपस्थिति में जल्द से जल्द करने आश्वासन दिया , प्रधान श्री निवास पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *