चंडीगढ़ ( मीडिया जंक्शन- विक्रांत):-
दीप पब्लिक स्कूल मौली जागरण चंडीगढ़ में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे की जगह मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों के द्वारा अपने माता पिता की विधिवत तिलक कर एवं हार पहना कर प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया , सभी अभिभावकों ने स्कूल के इस दिवस को इस तरह मनाने की सराहना की जिसमें स्कूल द्वारा बच्चों को संस्कार दे कर सनातन संस्कृति की परम्परा से जोड़ने की कोशिश की गई, प्रिंसिपल मैडम कुलदीप शुक्ला ने सभी पेरेंट्स से घर पर अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत एवं बातचीत करने का आग्रह किया और छोटे बच्चों को मोबाइल ना देने की सलाह दी ये कार्यक्रम स्कूल के निदेशक श्री प्रदीप शुक्ला द्वारा खुद संचालित किया गया
दीप पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस
