श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल चंडीगढ़ के ओम ठाकुर प्रधान व रमेश महासचिव घोषित

चंडीगढ़ मीडिया जंक्शन- (विक्रांत/हरीश/ रोशन):-
श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल चंडीगढ़ द्वारा अपने नए अध्यक्ष एवं महासचिव का चुनाव रविवार 25 जनवरी 2026 को सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 42 चंडीगढ़ में करवाया गया। क्योंकि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका था तथा पुराने अध्यक्ष तरसेम चंद शर्मा एवं महासचिव वासुदेव शर्मा जी ने पहले ही अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्यों ने नामकन भरा था तथा महासचिव के लिए सिर्फ एक ही आवेदन आया था। मंडल द्वारा चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में शिवेंद्र मन्धोत्रा जी को जिम्मेदारी दी थी। जिसे उन्होंने बड़ी ही कुशलता और ईमानदारी के साथ निभाया। प्रधान पद के लिए ओम ठाकुर एवं रविंद्र कुमार ने आवेदन किया था तथा महासचिव के लिए रमेश सहोड़ जी ने आवेदन किया था । रमेश सहोड़ जी को श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सर्व सांझा सेवा मंडल का महासचिव सर्व समिति से घोषित कर दिया गया। प्रधान पद के लिए दोनों प्रत्याशियों का चुनाव सदस्यों से हाथ खड़ा करवा कर किया गया। सबसे पहले ओम ठाकुर के पक्ष में उपस्थित सदस्यों से हाथ खड़ा करवाया गया जिसमें तकरीबन 47 सदस्यों द्वारा ओम ठाकुर के पक्ष में हाथ खड़ा किया। रविंद्र कुमार के पक्ष में बहुत कम सदस्यों ने अपना हाथ खड़ा किया जिस पर चुनाव अधिकारी शिवेंद्र मन्धोत्रा द्वारा प्रधान पद के लिए ओम ठाकुर का नाम घोषित किया। सभी सदस्यों ने ओम ठाकुर और रमेश सहोड़ को शुभकामनाएं दी तथा फूलों की मालाएं पहनाकर बधाईयां दी तथा दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया एवं जल्दी ही नई कार्यकारिणी गठन के बारे में सभी सदस्यों को आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *