महाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारा

चंडीगढ़।(मीडिया जंक्शन/ हरीश शर्मा):-प्राचीन शिव मंदिर, आस्था नर्सरी , हल्लो माजरा से पंचकुला मुख्य मार्ग पर स्थित हैरिटेज गार्डन के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव पर पूजन व भंडारा बड़े हर्षोल्लास व विधिविधान से किया गया।
इस सुअवसर पर मंदिर के महाप्रबंधक बाबा यशपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 33वें वार्षिक महाशिवरात्रि पर भारतीय संस्कृति, परंपरागत व धार्मिक अनुष्ठान के तहत रात्रि चहार पहार की पूजन व शिवलिंग जलाभिषेक किया गया, जिसमें शिव व महाशक्ति के साथ श्री गणेश सपरिवार व कार्तिके, नंदी के साथ नौ गणों की भी विधि विधान के साथ जलाभिषेक व उपासना की गई।
मंदिर के संचालक राजन शर्मा, उर्वशी ने बताया कि यह परंपरा माता-पिता से आजतक निर्वाह की जा रही है। जहां हवन सुबह 9.30 बजे बड़े विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात
विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से सायं तक आयोजित किया गया। दूरदराज़ से लोगों ने परिवार सहित बड़े उत्साह के साथ दर्शन कर शंकर भगवान का आशिर्वाद और अमृतमय प्रसाद को ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *