पंचकूला में 6 मई को सिद्ध जोगी वार्षिक भजन उत्सव, हिमाचली धाम तथा 3म‌ई झंडा शोभायात्रा रहेगा मुख्य आकर्षण*

पंचकूला ( मीडिया जंक्शन/ चेतन शर्मा):: सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी (रजि. पंचकूला,हरियाणा) की बैठक प्रमुख संस्थापक विक्रांत बाबाजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 3 व 6 मई को आयोजित होने वाले सिद्ध जोगी वार्षिक भजन उत्सव, हिमाचली धाम व झंडा शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम कमेटी के प्रधान निर्मल लुवाणा , रविंद्र नक‌ई व रमेश रैला ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई को प्राचीन शिवबाबा मंदिर, गांव रैला के पास से सिद्ध जोगी बाबा पौणाहारी बालकनाथ जी की भव्य झंडा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसमें विशेष रूप से गायिका द्वारा बाबाजी का गुणगान करते हुए शोभायात्रा विभिन्न सेक्टरों से होती हुई 452,सेक्टर-11 में भण्डारे के साथ संपन्न होगी।
कमेटी की सीनियर्स सदस्य सीमा चौधरी, दिनेश शर्मा, पवन महाजन ने बताया कि 6 मई, बुधवार शाम को वार्षिक उत्सव के अवसर पर बाबा जी की विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बाबाजी के भगतों के साथ साथ विशेष रूप से ट्राईसिटी के हिमाचली प्रवासियों में हर वर्ष बेसब्री से हिमाचली धाम का इंतजार रहता है। भजन उत्सव में हिमाचली गायक बाबा जी का चौंकी में गुणगान प्रस्तुत करेंगे तथा स्थानीय उभरते कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
ऊमेश शर्मा, अश्वनी बरवाला और विनोद शर्मा ने बताया कि 6 मई को भव्य हिमाचली धाम का आयोजन भी किया जाएगा। हिमाचली पारंपरिक शैली में पीतल की बड़ी देगों में विशेष लकड़ी की आग पर भोजन तैयार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को जमीन पर बैठाकर पत्तलों में परोसा जाएगा।
विक्रांत बाबाजी एवं डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचली एकता को सुदृढ़ करना, नए कलाकारों को अवसर देना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि पत्तों की पत्तल के उपयोग को बढ़ावा देकर प्लास्टिक बर्तनों के प्रयोग को कम करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पारंपरिक कारीगरों को भी रोजगार मिल सके।
बैठक में वरिष्ठ सलाहकार केसी मलकानीया ,एडवोकेट दिनेश चतरथ व विनोद जिंदल के अलावा हेमंत शर्मा, सरोज देशराज शर्मा, पिंकी, मीना कुमारी, सुषमा शर्मा, डॉ. कमलेश, मधु ठाकुर, सुदेश शर्मा, अंजू, नैंसी, रमा, विक्रम सिंह, प्रवीण बाली, रोशन शर्मा, सरोज राकेश शर्मा, बृजमोहन , पवन शर्मा,बलवीर सहित अन्य सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस वार्षिक महोत्सव को सफल बनाएं। आयोजकों ने ट्राईसिटी व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *