गरीब व जरूरतमंद तथा दिन दुःखियों की सेवा में हिंद संग्राम परिषद् सेवारत

नादौन (मीडिया जंक्शन-/अश्वनी शर्मा):-प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद ईकाई नादौन व कांगू की संयुक्त बैठक संस्था के प्रदेश प्रभारी मोहन सिंह ठाकुर कि अध्याक्षता में शिव मन्दिर नौहंगी में की गई। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, अमीत ठाकुर, श्रीमती नीलम कुमारी, ज्योति ठाकुर व आशा रानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था कि गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई।
इस बैठक में संस्था में आए हुए प्रार्थना पत्रों पर भी विचार विमर्श किया गया।इस मौके पर बच्चों की पढ़ाई के प्रार्थना पत्रों सबसे ज्यादा मान्यता दी गई। इस मौके पर पंडित वासुदेव शर्मा ने कहा कि पात्र बच्चों की पढ़ाई लिखाई में कोई कमी न रहे। इस बैठक में आएं शादी के 15, प्रार्थना पत्रों पर सिर्फ 05, प्रार्थना पत्रों को ही समीकृत किया गया। इस मौके पर ही श्रीमती कमलेश कुमारी पत्नी श्री प्रकाश सिंह, ग्राम तेलकढ, डाकखाना संनाही, उपतहसील कांगू, जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश को मौके पर एक धाम का राशन, एक क्विंटल चावल कि धाम का राशन दिया गया। कमलेश कुमारी की घर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण संस्था ने अपनी तरफ से थोड़ा सा योगदान दिया।
पंडित वासुदेव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कहा कि संस्था में तन मन धन से जुड़ कर इस पुनीत कार्य में हमारा सहयोग करें ताकि दिन दुःखियों कि ज्यादा से ज्यादा सेवा कि जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *