मनीमाजरा में चल रहे श्री नग्गर खेड़ा के वार्षिक उत्सव शुरू निकाली गई शोभायात्रा

मनीमाजरा।(मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-
मेन बाजार स्थित श्री नगर खेड़ा मंदिर में वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ चल रहा है। पूर्व मेयर सााईं गुरचरण दास काला की अगवाई में 24 जनवरी को शुरू इस धार्मिक आयोजन 30 जनवरी शुक्रवार तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे पूजन और सायं 6 बजे आरती का आयोजन श्री नग्गर खेड़ा मेन बाजार, मनीमाजरा में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
उत्सव के तहत 24 जनवरी, शनिवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सुबह किला ग्रांउड से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे शहर में घूमकर शाम को आठ बजे मंदिर में संपन्न हुई।। इस शोभायात्रा में भक्तजन और क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शोभा यात्रा में मनी माजरा प्रेस क्लब के प्रधान गोविंद परवाना , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रांता , चंद्रकांत, शंकर, कमलजीत व अन्य के अलावा सभी सदस्यों को सिरोपा डालकर सम्मानित भी किया गया था। इस उत्सव को नगर खेड़ा सेवा दल के सदस्य, पंडित प्रदीप गौतम, भारत भूषण गोयल, अनिल अरोड़ा, गुरमीत राणा, संजू शर्मा, मोहिसन सलमानी, सुरेंद्र बब्बर मस्तू द्वारा अपना विशेष योगदान दिया जा रहा है। वहीं मनीमाजरा की पार्षद दर्शना रानी इस उत्सव में संपूणा तौर पर जुडे हुए है।
वहीं इस उत्सव में 28 जनवरी दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद समापन के अवसर पर 30 जनवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *