हिमाचल में वाहनों की एंट्री फीस की बढ़ोत्तरी को लेकर पूरजोर रोष

पंचकूला (‌ मीडिया जंक्शन-/ हरीश शर्मा/ रोशन):– हिंद संग्राम परिषद् रजि ट्राईसिटी, हिम एकता वेलफेयर महासंघ रजि हरियाणा , सिद्ध जोगी सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट रजि हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश में वाहनों की एंट्री फीस पर तुगलकी फरमान जारी करके दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी हिमाचली के वाहनों व अन्य बाहरी जनता के साथ घोर अन्याय किया है। इसलिए हिंद संग्राम परिषद् हरियाणा, इकाई पंजाब, ईकाई चंडीगढ़ व हिम एकता वेलफेयर महासंघ ट्राईसिटी व हरियाणा , सिद्ध जोगी सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट हरियाणा, हिमाचल सरकार के इस तुगलकी फरमान का पूरजोर विरोध करती है। क्योंकि इस बार तो हद से ज्यादा हद करके डबल से भी ज्यादा एंट्री फीस कर दी जाएगी ।
कुछ अर्से पहले छोटे वाहनों की एंट्री फीस 40रु जायज था, फिर 70 रुपए किया गया और अब इसे 170 रुपए-कर दिया गया है। जो बहुत ज्यादा होने के कारण बाहरी वाहनो पर घोर अन्याय है। इसके अलावा अन्य क‌ई संस्थाएं ने इसका पूरजोर विरोध शुरू कर दिया है। इसे फरमान को सहन करना अन्याय होगा।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार को इस पर पूर्णतः फिर से गंभीरता से विचार करना चाहिए। 70 रुपए की बजाय ज्यादा से ज्यादा एक सौ रुपए कर देते इतना भी ठीक चल जाता है। नहीं तो इसका असर भी देवभूमि के धार्मिक स्थलों तथा व्यापारी वर्ग पर आने जाने वाले श्रदालूओं पर भी पड़ेगा तथा व्यापारिक गतिविधियों पर भी नजर आयेगा।
कहीं ऐसा ना हो जाए कि इस तुगलकी फरमान को देखते हुए अन्य राज्य भी ऐसी ही एंट्री फीस जारी करने में भी शायद गुरेज ना करें।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी राज है वैसे कांग्रेस किसानों की बड़ी हमदर्द का दिखावा करती है लेकिन खुद ही अब ट्रेक्टर की आवाजाही पर भी  सौ रुपए की एंट्री फीस कर दी गई है जबकि इसे तो एंट्री फीस रहित तो रखना ही चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *