चंडीगढ़ : (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-
नगर निगम चंडीगढ़ के पूर्व महापौर और भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने लोकसभा में केंद्रीय वित् मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किये गए बजट को सभी देशवासियों के लिए कल्याणकारी बजट बताते हुए कहा कि जिस बजट की शरुआत ही माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर हुई हो , ऐसी में देश की अर्थ व्यवस्था को तीव्र गति से बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता | इस बजट में सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है | इस बजट के लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था के दूरगामी परिणाम होंगे और सभी वर्गों और क्षेत्रों का चहुमुखी विकास होगा | ये बजट सरकार विकास के लाभों को प्रत्येक किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमंतू समुदाय, युवा, गरीब और महिला, युवा तक सीधे सीधे पहुँचाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा | अरुण सूद ने इस बार के बजट को एक बेहतरीन बजट बताते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण के अनुरूप सार्थक भागीदारी हेतु प्रत्येक परिवार, समुदाय, क्षेत्र एवं सेक्टर के लिए संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों को सुलभ बनाने वाला है |
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप का निर्माण और प्रत्येक जिले में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग (एसटीईएम) संस्थानों में प्रत्येक जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास सुनिश्चित करना वाकई स्वागत योग्य है और महिलाओं को समर्पित है | इतना ही नहीं इस बजट से महिलाओं उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए समुदाय-स्वामित्व वाले रिटेल आउटलेट्स के रूप में ‘शी मार्ट्स’ की घोषणा और महिला किसानों और उत्पादक समूहों के लिए आय के अवसरों को मजबूत करने में सहायक होगी |
इसके अलावा ये बजट छोटे एवं सीमांत किसानों पर ध्यान देते हुए उत्पादकता में वृद्धि एवं उद्यमिता के जरिये किसानों की आय में बढ़ोतरी करने, आजीविका संबंधी अवसरों, प्रशिक्षण एवं उच्च गुणवत्ता वाले सहयोगी उपकरणों को सुलभ बनाकर दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण करने, कमजोर व्यक्तियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं ट्रॉमा संबंधी देखभाल हासिल करने के लिए सशक्त बनाने और विकास की गति एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाने हेतु पूर्वोदय राज्यों तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र पर ध्यान देने वाला बजट है |
अरुण सूद ने आयुर्वेद चिकित्सा को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026 भारत में आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र के लिए परिवर्तन की एक स्पष्ट दिशा तय करता है | देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना का निर्णय इस प्राचीन क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है | जिससे वैज्ञानिक शोध, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और इसका लाभ चिकित्सकों व मरीजों दोनों को मिलेगा | इसके अलावा, आयुष फार्मेसियों के सुदृढ़ीकरण, निर्यात-उन्मुख विकास को प्रोत्साहन तथा उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा |
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 भारत के कृषि क्षेत्र को सशक्त करने की दिशा में एक मजबूत प्रोत्साहन देता है | सरकार द्वारा एक बहुभाषी, एआई-संचालित प्लेटफॉर्म, किसानों को फसल योजना, मौसम और जोखिम प्रबंधन से जुड़े रियल-टाइम, स्थानीयकृत परामर्श तक बेहतर पहुंच प्रदान कर सकता है |
यह पहला बजट युवा शक्ति पर आधारित एक ऐसा अनूठा बजट है, जो उन रचनात्मक विचारों से प्रेरित है जिन्हें विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के साथ साझा किया गया था।
केंद्रीय बजट 2026 साफ बताता है कि भारत अब भविष्य की तकनीकों पर बड़े स्तर पर काम करने जा रहा है | कौशल विकास, उन्नत तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को देश की विकास नीति का केंद्र बनाया गया है | यह वही समय है जब भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए दौर में अपनी आईटी क्रांति जैसी सफलता दोहरा सकता है |
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के हवाले से अब देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे | शुगर कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी | बड़े टेक्सटाइल और केमिकल पार्क बनाये जायेंगे | इतना ही नहीं लघु एवं छोटे वर्ग के व्यापारियों को इस से काफी फायदा मिलने वाले है |
उधर अरुण सूद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए बजट से चंडीगढ़ और चण्डीगढ़वासियों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि
चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है और इसके शहरी विकास के लिए ये बजट चंडीगढ़ के लिए बुनियादी ढांचे और विकास में तेजी लाएगा | इतना ही नहीं चंडीगढ़ में शहरी परिवहन, बेहतर सड़कों का निर्माण , डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से इंटरनेट, ई गवर्नेंस सेवाओं का और अधिक सरलीकरण होगा | इंफ्रास्ट्रक्चर से अब चंडीगढ़ के युवाओं को कौशल विकास के नए अवसर प्रदान होंगे | वहीँ चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में उन्नत चिकित्सा उपकरणों आदि के लिए मिलने वाले फंड से इनमे काफी क्रांतिकारी सुधार होगा | इसके साथ साथ विदेशी यात्रा, शिक्षा और चिकित्सा के लिए TCS दर घटने से भी इसका सीधा लाभ चंडीगढ़ की जनता को मिलेगा | साथ ही 17 एंटी-कैंसर दवाओं और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को सस्ता किये जाने से ये दवाएं अब किफायती दामों पर मिलेंगी | वहीं, जो विदेशी नागरिक भारत में रहते हैं, उनकी विदेश से होने वाली कमाई पर अब टैक्स नहीं लगेगा | बजट में CNG और बायोगैस को सस्ता करने के ऐलान से CNG से चलने वाले वाहनों के उपयोगकर्ताओं को सीधी राहत मिलेगी |
अरुण सूद ने कहा कि ये बजट रणनीतिक एवं अग्रणी क्षेत्रों में विनिर्माण को तेज करना; विरासत के औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प करना; चैंपियन एमएसएमई” का निर्माण करना; अवसंरचना को सशक्त प्रोत्साहन प्रदान करना; दीघिकालिक ऊजा सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्निच करना; और शहरी आर्थिक क्षेत्र विकसित करना भी केंद्र सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है |
