चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन/सुरेंद्र नेगी) – उत्तराखंड मूल जिला पौड़ी गढ़वाल की प्रतिभाशाली क्रिकेटर समृद्धि बिष्ट का अंडर-19 चंडीगढ़ क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस अवसर पर चंडीगढ़ की पार्षद श्रीमती गुरबख्श रावत और श्री बिरेंद्र सिंह रावत ने हिमाचल क्रिकेट एकेडमी पहुँचकर समृद्धि, उनके गुरु श्री मोहन जी, श्री ओमप्रकाश ठाकुर, तथा उनके माता-पिता श्री बिक्रम बिष्ट व श्रीमती गीता बिष्ट को बधाई दी और इस अवसर पर समृद्धि बिष्ट के कोच श्री मोहन जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। चंडीगढ़ और उत्तराखंड क्षेत्र में समृद्धि बिष्ट की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। चंडीगढ़ में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडायों, उत्तराखंड क्षेत्र और चंडीगढ़ वासियों द्वारा समृद्धि बिष्ट के पिता विक्रम सिंह बिष्ट को उनकी बेटी के सिलेक्शन पर बधाइयां दी और बेटी की उज्जवल भविष्य की कामना की।
उत्तराखंड मूल की बेटी समृद्धि बिष्ट का चंडीगढ़ अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन
