पंचकूला( मीडिया जंक्शन- विक्रांत):-
जिला पंचकूला के अंतर्गत आने वाले गुमथला गांव में आने जाने का कोई रास्ता ना होने की वजह से पंचकूला के इस गांव गुमथला में रहने वाले सैकड़ों स्कूल के विद्यार्थी रास्ते की समस्या को लेकर आज 9 सितम्बर 2025 को पंचकूला सचिवालय पहुंचे। जिला सचिवालय में उपायुक्त आफिस आकर विरोध जताते हुए उपायुक्त से मिलने का प्रयास किया लेकिन कुछ दिन पहले नियुक्त उपायुक्त की बदली होने से नव नियुक्त उपायुक्त के पद ग्रहण ना करने पर गांव वासियों ने एसडीएम से मिलकर अपने गांव के रास्ते की समस्या के समाधान की मांग की। गांव के निवासी प्रदीप कुमार ने बताया वजह ये है की गाँव मे आने जाने का कोई रास्ता नही है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगो ने कई बार प्रशासन और स्थानीय विधायक से समस्या का समाधान करने की मांग की मगर कोई सुनवाई नही हुई। उन्होंने कहा अब गांव के बच्चों ने इस समस्या को लेकर मोर्चा संभाला है, इस समस्या का समाधान करवाने के लिए। इस मौके अनेकों गांव वासियों ने बच्चों सहित जिला सचिवालय में शिरकत कर एसडीएम से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।
