मेडिकल केयर के 25 साल, आगे एक हरा-भरा भविष्य: फोर्टिस मोहाली ने पौधारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया*

मोहाली, (मीडिया जंक्शन- / विक्रांत / अशोक):-: पर्यावरण की स्थिरता और समुदाय की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने परिसर में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। यह पहल उस गतिविधियों की श्रृंखला का हिस्सा है जो इस क्षेत्र में अस्पताल की सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही हैं।

इस पौधारोपण अभियान का उद्घाटन मोहाली की डिप्टी कमिश्नर सुश्री कोमल मित्तल ने फोर्टिस के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की मौजूदगी में किया। इस पहल के माध्यम से, अस्पताल का लक्ष्य पर्यावरण को बहाल करने, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

इस पहल की सराहना करते हुए, मोहाली की डिप्टी कमिश्नर सुश्री कोमल मित्तल ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है, और हरियाली बढ़ाने की दिशा में हर प्रयास एक स्वस्थ और अधिक सस्टेनेबल भविष्य में योगदान देता है। मैं इस सार्थक पहल को शुरू करने और पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने मंच का उपयोग करने के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली की प्रशंसा करती हूं। ऐसे प्रयास सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री आशीष भाटिया, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने कहा कि “एक स्वास्थ्य सेवा संस्थान के रूप में, हमारी जिम्मेदारी केवल बीमारियों के इलाज से कहीं आगे बढ़कर समुदायों की समग्र भलाई को बढ़ावा देने तक है, जिसमें पर्यावरण की सुरक्षा भी शामिल है। स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) हमारे कामकाज का एक अभिन्न अंग है, और हमने अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से कई पहल लागू की हैं। इनमें कचरे को अलग अलग करना और खाद बनाना, वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), पानी की बचत करने वाली लैंडस्केपिंग और प्लंबिंग सिस्टम, एनर्जी मीटरिंग, सौर ऊर्जा का उपयोग, पर्यावरण के अनुकूल एलईडी लाइटिंग और सर्टीफाइड ग्रीन प्रोडक्ट्स को अपनाना शामिल है। सेवा के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और अधिक सस्टेनेबल भविष्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *