ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट फोरम ने की प्रेस परिषद को ज्ञापन भेजकर संविधान के तहत सुरक्षा की मांग

विक्रांत शर्मा ब्यूरो,मीडिया जंक्शन-/चंडीगढ़:- ।ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट्स फोरम ने भारतीय प्रेस परिषद चेयरमैन को ज्ञापन भेजकर प्रेस को संविधान के तहत पूर्ण सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जादौन ने रविवार को यहां बताया कि पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को इस मांग को लेकर ज्ञापन भेजा गया था।अब भारतीय प्रेस परिषद के चेयरमैन को ज्ञापन भेजा गया है।उम्मीद की जाती है कि प्रेस परिषद इस मांग के पक्ष में अपनी सिफारिश सरकार को भेजेगा।
जादौन ने बताया कि फोरम की मांग प्रेस के लिए पूर्ण स्वतंत्रता का प्रावधान अमरीकी संविधान के समान करने की है। भारत के संविधान में प्रेस के कामकाज को सुरक्षा प्रदान करने वाला कोई प्रावधान नहीं है।अमेरिका के संविधान में प्रेस को कोई सामग्री प्रकाशन से न रोकने का प्रावधान है और पत्रकारों को भयमुक्त होकर तथ्य और सूचनाएं जुटाने की आजादी प्राप्त है।उन्होंने कहा कि भारत में भी संविधान के तहत प्रेस के लिए इस तरह सुरक्षा प्रावधान किए जाए।उन्होंने कहा कि अमेरिका में प्रेस की आजादी के प्रावधान संविधान में रखे जाने के परिणाम स्वरूप अमेरिका आज भी महाशक्ति है और भारत अभी विकसित अवस्था हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है।भारत के वास्तविक उत्थान के लिए प्रेस को शासन और प्रशासन को स्वच्छ रखने के लिए संवैधानिक स्वतंत्रता मिलना जरूरी है। अभी तक भारतीय प्रेस संविधान में निहित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मात्र के आधार पर सार्वजनिक जीवन में शुचिता लाने का दायित्व निभाती है।
इसके अलावा ट्राइसिटी प्रेस क्लब ने भी ऑल प्लेटफॉर्म्स जर्नलिस्ट फोरमका भी समर्थन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *