डॉ. मंगल सेन हरियाणा की राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ थे – अजय मित्तल

विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ मीडिया जंक्शन-/पंचकूला:-

भाजपा मुख्यालय पंचकमल में डॉ. मंगल सेन जी की जयंती मनाई गयी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भवनजीत सिंह सूदन, अशोक शेरवाल, जिला मीडिया प्रभारी के.चन्दन, राम भजन सिंगला, रविंदर सिंह, मनजीत गोस्वामी, नीरज कुमार सहित तमाम पदाधिकारियों उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि डॉ. मंगल सेन जी न केवल हरियाणा की राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ थे, अपितु राष्ट्रभक्ति के अनन्य उपासक भी थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में डॉ. सेन जी के योगदान अविस्मरणीय है। एक समर्पित समाजसेवी के रूप में उन्होंने शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए अनेक पहल कीं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह और छुआछूत के विरुद्ध अभियान चलाए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना हुई, जिसने असंख्य जीवन को नई दिशा दी। अजय मित्तल ने कहा, यह पावन अवसर हमें उनके जीवन के मूल्यों, सादगी, कठोर परिश्रम, राष्ट्र प्रेम और सामाजिक कल्याण के प्रति अटूट समर्पण को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। डॉ. सेन जी का जीवन एक जीवंत उदाहरण है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति असाधारण ऊंचाइयों को छू सकता है। डॉ मंगल सेन हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के प्रमुख संस्थापक नेताओं और आधारस्तंभों में से एक थे। रोहतक विधानसभा क्षेत्र से लगातार 7 बार के विधायक रहे डॉ मंगल सेन ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में भी सेवा की। 27 अक्टूबर 1927 को जन्मे डॉ सेन का निधन 2 दिसंबर 1990 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *