पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय हरियाणा के साथ मिलकर किया आयोजन

मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा स्टेट चैप्टर द्वारा ‘रेज़िंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस’ (रैंप) कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को महत्वपूर्ण जानकारी, व्यावहारिक समझ, संस्थागत समर्थन और विकास के अवसर प्रदान करके सशक्त बनाना था, ताकि वे अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर कर सकें।
पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक, सुश्री जिज्ञासा नरूला ने प्रतिभागियों और विशिष्ट वक्ताओं का स्वागत करते हुए जागरूकता, क्षमता निर्माण और उद्योग की भागीदारी के माध्यम से एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पहले सत्र में साइबर सुरक्षा अनुपालन और ऑडिट सलाहकार तथा ‘साइबर स्पलंक साइबर सिक्योरिटी’ के संस्थापक तरुण मल्होत्रा ने आज के व्यावसायिक माहौल में डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। उन्होंने सामान्य साइबर खतरों, डेटा सुरक्षा के तरीकों और एमएसएमई के लिए सुरक्षित डिजिटल संचालन की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *