भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था द्वारा स्वच्छता भारत अभियान के अंतर्गत वाटिका स्पैशल स्कूल, सेक्टर 19 चंडीगढ़ में स्वच्छ भारतीय अभियान

चण्डीगढ़ (मीडिया जंक्शन/सुरेंद्र नेगी):- भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था ने स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत वाटिका स्पैशल स्कूल, सैक्टर-19, चण्डीगढ़ में “स्वच्छ भारतीय अभियान” का आयोजन किया जिसमें नाई द्वारा बाल काटने का निःशुल्क कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन से स्कूल के विद्यार्थी एवं कर्मचारियों को लाभ हुआ। इस अवसर पर स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा दीपावली के उप्लक्ष में बनाये गये दिये, मोमबत्तियां आदि की बहुत ही आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई जिसे सभी उपस्थित लोगों ने बहुत पसंद किया।
श्री अनूप सरीन, समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने स्कूल के सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। स्वच्छ तन में स्वच्छ मन का निवास होता है। स्वच्छ मन में स्वच्छ विचार का निवास होता है। स्वच्छ विचारों से जीवन सुंदर हो जाता है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल कविता सोब्ती ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की खुले शब्दों में सराहना की और टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर वाटिका स्पैशल स्कूल, सैक्टर-19, चण्डीगढ़ से विनीता पंत, जगदीप कौर, मीना शर्मा, अजय शर्मा, पूजा और ममता एवं भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की ओर से कमलेश शर्मा, चैरी डोगरा, प्रिन्स, भारत भूषण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *