लखनऊ से वरिष्ठ पत्रकार टीडी पांडे के निधन पर ट्राईसिटी प्रेस क्लब और हिंद संग्राम परिषद ने जताया गहरा शोक

विक्रांत ब्यूरो चीफ/गौड़ा/पंचकूला। :- वरिष्ठ पत्रकार श्री टीडी पांडे जी के अचानक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर ट्राईसिटी प्रेस क्लब, चंडीगढ़, पंचकूला एवं मोहाली तथा हिंद संग्राम परिषद् रजि. उत्तर भारत ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
टीडी पांडे जी लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दिया। उनके निधन को पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
ट्राइसिटी प्रेस क्लब तथा हिंद संग्राम परिषद के प्रमुख महासचिव विक्रांत शर्मा , नरेंद्र राय के अलावा ट्राईसिटी प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि टीडी पांडे जी का पत्रकारिता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। वहीं, हिंद संग्राम परिषद् रजि. उत्तर भारत की ओर से भी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
दोनों संस्थाओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंद संग्राम परिषद् रजि ईकाई यूपी के प्रभारी बतौर सामाजिक कार्य में सेवारत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *