सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा को शत शत नमस्कार : संजय टंडन

चंडीगढ़ (मीडिया जंक्शन-/चेतन शर्मा/रोशन लाल):-
” सृष्टि के उस प्रथम महान शिल्पकार भगवान् विश्वकर्मा को शत शत नमस्कार है जिन्होंने ब्रह्मांड और देवताओं के लिए दिव्य अस्त्र-शस्त्र, स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी अमरावती, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, इंद्र का वज्र, शिवजी का त्रिशूल, विष्णु जी का सुदर्शन चक्र और कुबेर का पुष्पक रथ का निर्माण किया था | उन्ही से प्रेरणा प्राप्त कर आज मानव ने वास्तु व कला के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं | ” ये बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने चंडीगढ़ में भगवान् विश्वकर्मा की पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कही |
संजय टंडन ने सेक्टर 48 मोटर मार्केट, चंडीगढ़, सेक्टर 44, चंडीगढ़ में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स लेबर यूनियन और मजदूर सेवा समिति द्वारा लेबर चौक, सेक्टर 40-41, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया और भगवान् विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया |
उन्होंने आज की पूजा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा को समर्पित आज के दिन लोग फैक्ट्रियों, कार्यशालाओं और उद्योगों में इंजीनियर, आर्किटेक्ट, शिल्पकार, ड्राइवर आदि लोग इस दिन उनकी विशेष पूजा करते हैं। वे इस दिन अपनी अपनी मशीनरी, औजार इत्यादि की पूजा करते हैं ताकि उनकी वास्तुकला और शिल्पकला के कार्य में निपुणता और दक्षता बनी रहे | ये हमारे धर्म की ख़ास विशेषता है कि हम किसी भी कार्य आदि के लिए भगवान् का आशीर्वाद और उसकी याचना की परम्परा को भूले नहीं हैं | समय समय पर उनको स्मरण करना और उनकी स्तुति करना हम सभी को एकसूत्र में पिरोये रखने का साक्षात उदहारण है |
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा धार्मिक प्रतीक के साथ साथ ज्ञान, तकनीक और सृजनात्मकता के प्रतीक हैं। वर्तमान युग में जब विज्ञान और तकनीक का बोलबाला है, तब विश्वकर्मा जी की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। वे हमें यह सिखाते हैं कि सृजन ही जीवन का मूल है और प्रत्येक कार्य अगर श्रद्धा और निष्ठा से किया जाए, तो वह ईश्वर की उपासना बन जाता है।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, सांसद सतनाम सिंह संधू, राजिंदर शर्मा (पूर्व डिप्टी मेयर), मोटर मार्किट अध्यक्ष बलदेव सिंह, संजीव चड्ढा (अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मंडल),रामलाल (प्रधान), गोपाल शुक्ला (महासचिव), अवध राज चौहान (चेयरमैन) एवं संपूर्ण यूनियन, जी, अनिल दुबे और शशि शंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *