पंचकूला में निःशुल्क विटामिन-D3 व BMD टेस्ट कैंप 7 दिसंबर को डॉ. मृगना भसीन (फिजियोथैरेपिस्ट) ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंचकूला (मीडिया जंक्शन- /विक्रांत /नन्द सिंगला):-

ठंड बढ़ते ही शरीर में जकड़न, मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों के दर्द की शिकायतें बढ़ने लगती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में धूप कम मिलने से शरीर में विटामिन-D3 का स्तर गिर जाता है, जिससे मांसपेशियों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसी कारण कई लोगों को गर्दन, कमर, घुटनों और हैमस्ट्रिंग में stiffness ज्यादा महसूस होती है।
मृगना भसीन (फिजियोथैरेपिस्ट)
ने बताया कि सर्दी में UVB किरणें कम होने से त्वचा कम विटामिन-D3 बना पाती है। कम D3 से मांसपेशियों में थकान, दर्द, कमजोरी और रिकवरी धीमी होने जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही ठंड के कारण मांसपेशियाँ सिकुड़ती हैं, रक्त संचार धीमा होता है और लोग कम गतिशील रहते हैं, जो stiffness को और बढ़ा देता है।

इन्हीं समस्याओं के समाधान और जागरूकता के लिए SCO-90, Physio and Pain Relief Centre, सेक्टर-5, पंचकूला में 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को एक निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया जा रहा है।
कैंप में निम्न सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध होंगी—

विटामिन-D3 की जांच
बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट (BMD)
फ्री कंसल्टेशन व काउंसलिंग
डॉ. मृगना भसीन (फिजियोथैरेपिस्ट)
के अनुसार 40, 60 और 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों में विटामिन-D3 की कमी तेजी से दिखाई देती है, जिसके चलते सर्दियों में उनके जोड़ों, कमर और गर्दन में जकड़न अधिक उभरकर सामने आती है। उन्होंने कहा— “सर्दियों में जकड़न को हल्के में न लें। समय पर जांच और सही उपचार भविष्य की गंभीर समस्याओं को रोक सकता है।”

कैंप का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

यह पहल पंचकूला के नागरिकों को सर्दियों में बढ़ती stiffness और विटामिन-D3 की कमी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *