18वें जन्मदिन पर योगेश हुड्डा का अनूठा संकल्प, पहली बार किया रक्तदान

नई दिल्ली,(मीडिया जंक्शन-/विक्रांत शर्मा/ हिमांशु):-
दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल एज, द्वारका के छात्र योगेश हुड्डा ने अपने 18वें जन्मदिन को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के साथ मनाया। योगेश ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पहली बार भारतीय सेना के ब्लड बैंक में रक्तदान किया तथा 51 युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया

योगेश हुड्डा का मानना है कि जन्मदिन केवल केक काटने और पार्टियां करने के लिए नहीं होता, बल्कि यह समाज और देश को कुछ लौटाने का भी अवसर है।

योगेश हुड्डा ने कहा, “यदि मेरे जन्मदिन पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज या देश के किसी सैनिक के जीवन को बचाने में सहायक बनता है, तो इससे बड़ा उपहार मेरे लिए कोई नहीं हो सकता। मैं देश के सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपने जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ें और रक्तदान के लिए आगे आएं।”

इस अवसर पर योगेश ने अपनी निजी कमाई से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किए तथा उनके लिए चाय-नाश्ते एवं रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की उनका मानना है कि रक्तदान किसी को नया जीवन देता है और हेलमेट स्वयं के जीवन की रक्षा करता है।

18 वर्ष की आयु में योगेश हुड्डा का यह संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है और यह संदेश दे रहा है कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

संदेश :-

<span;>> “केक कुछ मिनटों की खुशी देता है, लेकिन रक्तदान किसी को पूरी जिंदगी दे सकता है। जन्मदिन मनाइए, रक्तदान कर जीवन बचाइए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *