वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया भारतीय संस्कृति संस्था ने

चंडीगढ़ ( मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा/सरीन,):-भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सैक्टर 40, चंडीगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: श्री विनय कपूर और श्री प्रवीण मेहता, प्रधानाचार्य, सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सैक्टर 40, चंडीगढ़ ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अनार, अमरूद, पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, जामुन और विभिन्न फूलों के विविध पौधे लगाए गये। श्री विनय कपूर और श्री प्रवीण मेहता ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के सकारात्मक प्रयासों की दिल खोल कर सराहना की और वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि वृक्ष हमें आक्सीजन, छाया, फल, इत्यादि जीवन की सबसे अनमोल वस्तुएं प्रदान करते हैं इसलिए यह भगवान की अभूतपूर्व रचना है और हमारा दायित्व है कि हम इनका भरपूर संरक्षण करें। उन्होंने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। श्री अनूप सरीन, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया और श्री प्रवीण मेहता, प्रधानाचार्य, सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सैक्टर 40, चंडीगढ़ द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों, विद्यार्थियों और भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से बसन्त जोशी, पी सी गुप्ता, ओ पी मोंगा, एस के मल्होत्रा, सुरिन्दर गोयल, डॉ समर्थ खन्ना, पायलट सिंह, विशव गुप्ता, विभा सरीन, सुभाष चन्दर, अजय वर्मा आदि ने बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *