चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत

चंडीगढ़, (मीडिया जंक्शन- विक्रांत/रोशन):-
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किए जाने पर पुलिस विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बधाई संदेश में कहा गया कि डॉ. परवेश शर्मा ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी पदोन्नति उनके समर्पण, मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।
शुभकामना संदेश में विश्वास व्यक्त किया गया कि डीएसपी के रूप में भी डॉ. परवेश शर्मा अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।
इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा गया कि उनकी यह उपलब्धि पुलिस बल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *