पंचकूला, हरियाणा, भारत – (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-: दुनिया की अग्रणी होटल कंपनियों में से एक आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने आज The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन के उद्घाटन की घोषणा की। इसके साथ ही , विग्नेट कलेक्शन ब्रांड ने भारत और साउथ वेस्ट एशिया में अपनी शुरुआत की है।145 कमरों वाला यह होटल विग्नेट कलेक्शन का हिस्सा बन गया है, जो यादगार पर्यटन स्थलों पर स्थित अपनी तरह के अनूठे होटलों का तेजी से विस्तार करता हुआ संग्रह है। इसके साथ ही यह आईएचजी के प्रमुख लक्ज़री एंड लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो में भी शामिल हो गया है।
विग्नेट कलेक्शन के केंद्र में व्यक्तिगत पहचान और अपनेपन का संतुलन है। अनोखे और विशिष्ट होटलों का यह समूह, जहां हर प्रॉपर्टी अपनी अलग और आकर्षक कहानी पेश करती है, वहीं सामूहिक रूप से मेहमानों को यात्रा का एक विशुद्ध अनुभव प्रदान करता है।
The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन ‘पंचकूला के एक होटल में दिल को छू लेने वाले पल’ की अपनी फिलॉसफी के साथ आधुनिक लग्ज़री, विचारशील आतिथ्य और स्थान की विशिष्ट पहचान को एक साथ प्रस्तुत करता है। पंचकूला में, शिवालिक पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में स्थित यह होटल चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र का हिस्सा है और बिज़नेस व लेज़र यात्रियों दोनों के लिए एक आदर्श गंतव्य है। यह मोरनी हिल्स, सुखना झील, रॉक गार्डन और चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स जैसे प्रमुख आकर्षणों के साथ-साथ क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों तक आसान पहुंच प्रदान करता है।
IHG का पहला कलेक्शन ब्रांड, विग्नेट कलेक्शन, लग्ज़री और लाइफस्टाइल यात्रियों के बीच अनोखे और अविस्मरणीय अनुभव की बढ़ती मांग को पूरा करता है। यह ब्रांड IHG की विश्वसनीय प्रतिष्ठा और अपने श्रेणी में बेहतरीन लॉयल्टी प्रोग्राम, IHG One Rewards के भरोसे के साथ मेहमानों को विशेष अनुभव प्रदान करता है। यादगार गंतव्यों में स्थित अनोखे होटलों का यह परिवार उम्मीदों से आगे बढ़ चुका है और अब दुनिया भर के 17 देशों में 34 होटलों तक विस्तार कर चुका है। आने वाले वर्षों में इसमें 45 और होटल शामिल किए जाएंगे, जिनमें से हर होटल अपनी अलग पहचान और विशिष्टता के साथ स्वतंत्र रूप से संचालित होता है।
सुदीप जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, साउथ वेस्ट एशिया ने कहा, “The Aarlis होटल, पंचकूला का उद्घाटन विग्नेट कलेक्शन और IHG के लिए भारत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत और साउथ वेस्ट एशिया में ब्रांड के पहले होटल के रूप में, यह दुनिया के सबसे तेजी से विकसित हो रहे लग्ज़री और लाइफस्टाइल मार्किट में से एक में विशिष्ट और अपनी अलग पहचान रखने वाले स्टे अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत विग्नेट कलेक्शन के लिए अपार संभावनाओं वाला मार्किट है और The Aarlis होटल, पंचकूला इस यात्रा की शुरुआत के लिए एक आदर्श होटल है। यह प्रॉपर्टी अपनी वास्तविक विशिष्टता, स्थानीय पहचान से गहरे जुड़ाव और उन सभी सुविधाओं के साथ तैयार है, जिन्हें आज के यात्री अलग और यादगार यात्रा अनुभव चुनते समय तलाशते हैं।”
The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन के मेहमान ऐसे सोच-समझकर डिजाइन किए गए कमरों और सुइट्स में आरामदायक ठहराव का आनंद ले सकते हैं, जहां आधुनिक इंटीरियर, सुकून भरा माहौल, चुनिंदा सुविधाएं और स्मार्ट-रूम तकनीक का सहज मेल देखने को मिलता है। ऑटोमेटेड क्लाइमेट कंट्रोल, टच-बटन से नियंत्रित होने वाले पर्दे और एडजस्टेबल लाइटिंग सीन्स जैसी सुविधाएं मेहमानों को अपनी पसंद के अनुसार कमरे के माहौल को आसानी से अनुकूलित करने की सुविधा देती हैं।
The Aarlis होटल पंचकूला में शानदार और विशेष अनुभवों का एक कलेक्शन उपलब्ध है, जो बेहतरीन खान-पान, वेलनेस और सोशल अनुभवों को एक साथ प्रस्तुत करता है। डाइनिंग विकल्पों में Sapio, होटल का ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट; Cabinet V, जहां आधुनिक भारतीय और यूरोपीय व्यंजन परोसे जाते हैं; Wakerie, एक आर्टिसनल पैटिसरी; Jigger, एक शानदार कॉकटेल बार; और Sky VI शामिल हैं, जो शिवालिक पहाड़ियों की खूबसूरत पृष्ठभूमि के साथ एक हाई-एनर्जी रूफटॉप अनुभव प्रदान करता है। मेहमान आराम और अनौपचारिक मुलाकातों के लिए The Aarlis Lounge का विशेष आनंद ले सकते हैं, जबकि कबाना निजी रूप से समय बिताने के लिए एक शानदार स्थान उपलब्ध कराते हैं। होटल की अन्य सुविधाओं में स्पा, सैलून, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल शामिल हैं। इसके अलावा, लगभग 30,000 वर्ग फुट में फैले बहुउद्देश्यीय मीटिंग्स और इवेंट्स स्पेस उपलब्ध हैं, जिनमें Aura Grand Ballroom और कई इनडोर व आउटडोर वेन्यू शामिल हैं।
The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन के जनरल मैनेजर नीलाभ चुघ ने कहा, “हमें The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन को प्रस्तुत करते हुए बेहद गर्व हो रहा है। भारत और साउथ वेस्ट एशिया में पहले विग्नेट कलेक्शन होटल के रूप में यह उद्घाटन हमारी टीम के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। शुरुआत से ही द Aarlis होटल, पंचकूला की कल्पना इस भूमि, शिवालिक पहाड़ियों, पंचकूला की भावना और एक ऐसी स्थानीय पहचान को दर्शाने के उद्देश्य से की गई थी, जो पूरी तरह हमारी अपनी है। अब हमें दुनिया भर से आने वाले यात्रियों के साथ इस अनुभव को साझा करने का अवसर मिल रहा है, एक ऐसे ग्लोबल ब्रांड का हिस्सा बनकर जो उन खासियतों का जश्न मनाता है, जो किसी मंज़िल को वास्तव में अविस्मरणीय बनाती हैं।”
Memorable Rituals, जो हर विग्नेट कलेक्शन प्रॉपर्टी की अनूठी पहचान का उत्सव मनाती हैं, मेहमानों को होटल की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने वाले उद्देश्यपूर्ण और सार्थक यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं। The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन में मेहमानों को होटल की सिग्नेचर Memorial Rituals वेणु नाद (Venu-Nada) का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। हर शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होने वाली यह परंपरा पारंपरिक तेल के दीपों की गर्म रोशनी के साथ लाइव बांसुरी और तबला वादन का सुंदर संगम प्रस्तुत करती है। यह अनुभव स्थानीय परंपराओं और गंतव्य की भावना से प्रेरित होकर मेहमानों के लिए आत्मचिंतन और जुड़ाव का एक विशेष क्षण तैयार करता है।
Means For Good पहल के तहत हर विग्नेट कलेक्शन होटल एक चुनी गई गैर-लाभकारी संस्था के साथ साझेदारी करता है और मिलकर जिम्मेदारी, समुदाय और स्थानीय विकास के क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देने के लिए काम करता है। The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन, Chhoti Si Asha के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से वंचित महिलाओं को सहयोग प्रदान करता है। होटल मेहमानों के लिए सुविधाओं और उपहारों में उपयोग किए जाने वाले स्थानीय रूप से तैयार उत्पादों को प्राप्त करता है, जिससे समुदाय में स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा मिलता है और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलती है।
अपने श्रेणी में बेहतरीन लॉयल्टी प्रोग्राम, IHG One Rewards, The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन और पूरे IHG पोर्टफोलियो के मेहमानों को पहले से कहीं अधिक रिवॉर्ड्स कमाने के अवसर प्रदान करता है। इसमें मेहमानों की जरूरतों के अनुसार तैयार किए गए बेहतर लाभ शामिल हैं, जिन्हें नए मोबाइल ऐप में उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से और भी आसान बनाया गया है।
IHG के The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन, दुनिया भर के विग्नेट कलेक्शन ब्रांड के तहत मौजूद प्रतिष्ठित होटलों की श्रृंखला का हिस्सा है। यह UAE के The Palm Dubai बीच रिज़ॉर्ट, विगनेट कलेक्शन’ (UAE) Arabella बीच होटल कुवैत, विगनेट कलेक्शन’ Aldhafra रिज़ॉर्ट, विगनेट कलेक्शन’ और दुनिया के सबसे ऊंचे होटल Ciel Dubai Marina विग्नेट कलेक्शन, जैसे होटलों की श्रृंखला को आगे बढ़ाता है। इस कलेक्शन में यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के कई विशिष्ट होटल शामिल हैं, जिनमें पुर्तगाल के Convent Square Lisbon, विग्नेट कलेक्शन और Casa da Companhia, विग्नेट कलेक्शन; अमेरिका के Yours Truly DC, विग्नेट कलेक्शन; और ऑस्ट्रेलिया के The Ava Hotel Brisbane, विग्नेट कलेक्शन, शामिल हैं।
The Aarlis होटल पंचकूला, विग्नेट कलेक्शन के बारे में और जानकारी यहाँ उपलब्ध है।
@पंचकूला क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में स्थित, 145 कमरों वाली यह प्रॉपर्टी भारत में ब्रांड के पहले होटल के रूप में अपनी शुरुआत कर रही है।
