महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पारंपरिक हवन यज्ञ आयोजित

सोलन (विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ ):- विश्वविद्यालय परिवार ने सुख-शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी आहुतियां
*-महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विधिवत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्लब के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई और विश्वविद्यालय की सुख-शांति, समृद्धि, निरंतर प्रगति तथा सकारात्मक ऊर्जा के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। उपस्थित सभी लोगों ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी. एस. वालिया, प्रो-कुलपति प्रो. डॉ. आर. के. गुप्ता, कुलाधिपति नामित श्री सुरेश गुप्ता, कुलसचिव प्रो. डॉ. पंकज नंगालिया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. मीनाक्षी गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, निदेशक, संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं प्रशासनिक कर्मचारी भी हवन यज्ञ में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।
हवन के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने हवन कुंड में आहुति देकर विश्वविद्यालय की उन्नति, शैक्षणिक सफलता और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी के सुख, स्वास्थ्य, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *