स्वच्छ भारत मिशन के तहत 13वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान

विक्रांत शर्मा ब्यूरो मीडिया जंक्शन-/ चंडीगढ़:-
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत 13वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान, रोट्रकट क्लब 3080, उधम NGO के साथ मिल कर चंडीगढ़ एवं जालंधर सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है ।

इस अभियान का आयोजन श्री कुमार मयंक कमांडेंट 13वी वाहिनी के निर्देशन में सिविल अस्पताल, सेक्टर-45 चंडीगढ़, मुख्यमंत्री आवास, सेक्टर-2 चंडीगढ़, कपूरथला हाउस, नई दिल्ली तथा कम्युनिटी पार्क, जालंधर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। स्वयं कमांडेंट 13वी वाहिनी ने स्वच्छता अभियान में शामिल होकर अधिकारियों ,जवानों एवं सिविल व्यक्तियों विशेष रूप से युवाओ को प्रोत्साहित किया तथा स्वच्छता के विषय में सन्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई करते हुए कचरे को एकत्रित कर उचित तरीके से निस्तारित किया जाना चाहिए तथा स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति, संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इसलिए अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना बहुत आवश्यक है।

इस अवसर पर 13वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री कुमार मयंक, श्री कैलाश चन्द्र अहलावत द्वितीय कमान अधिकारी श्रीमती अंजली गुप्ता एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल, सेक्टर-45 चंडीगढ़ तथा विभिन्न एनजीओ के कार्यकर्ताओ और जवानों ने पूरे उत्साह, समर्पण और टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *