मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/ पंचकूला:-
धर्मनगरी पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 27 अक्टूबर को सात विशाल भंडारे लगाए।
पहला भंडारा श्रीमती किरण बंसल एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल (#330, सेक्टर 7, पंचकूला) जी के सहयोग से सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया।
दूसरा भंडारा श्रीमती कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य भगवान सिंगला (#10, NAC, चंडीगढ़) जी के सहयोग से सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में लगाया गया।
तीसरा भंडारा सोहन लाल सिंगला जी के सहयोग से सेक्टर 82 मोहाली में लगाया गया। चौथा भंडारा संतोष जी के सहयोग से सेक्टर 20 पंचकूला में लगाया गया। पांचवा भंडारा संदीप बंसल जी के सहयोग से बरवाला में लगाया गया। छठा भंडारा जीवन जिंदल जी के सहयोग से रिवल डे मोहाली में लगाया गया। और सातवां भंडारा शारदा जी के सहयोग से पीर मुछल्ला जीरकपुर में लगाया गया।
सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। भंडारों की सेवा के समय सत्य प्रकाश अग्रवाल, राकेश गोयल, दिनेश सिंगला, सुनील जैन, गिरिजेश राय, गुरविंदर कुमार, नरेश कुमार, राम लाल एवं राकेश कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने और अपनी सेवाएं देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
