विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ, मीडिया जंक्शन-/चंडीगढ़,: आई.एस. देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-21-सी, चंडीगढ़ के प्राइमरी विंग का वार्षिक समारोह ‘गुलदस्ता’ बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में अजय कुमार पांडे, आईपीएस, एडीजीपी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विशेष अतिथियों के रूप में देव समाज की सेक्रेटरी, देव समाज कॉलेजों की प्रेसिडेंट, देव समाज स्कूलों की चेयरपर्सन एवं देव समाज विद्या विभाग की इंचार्ज डॉ. एग्नेस ढिल्लों; देव समाज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मानविंदर सिंह मांगट; आई.एस. देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मैनेजर डॉ. जसपाल कौर; लवलीन बेदी; मैनेजिंग कमेटी के सदस्य करनैल सिंह और सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन की प्रिंसिपल डॉ. नीरू मलिक उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के प्रेरणादायक सफर और उनकी उपलब्धियों को दर्शाया गया। वहीं, जोश से भरी भांगड़ा प्रस्तुति ने समारोह में पंजाबी रंग भर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘अकबर-बीरबल’ नाटक रहा। इसके अलावा, स्कूल के विद्यार्थियों के समूह गान ने भी अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
डॉ. एग्नेस ढिल्लों ने अपने संबोधन में जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए बच्चों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह देव समाज की विचारधारा का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सबीहा ढिल्लों मंगत ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।
