मनीमाजरा।(मीडिया जंक्शन- विक्रांत):-
<span;><span;>- महिला पार्षद ने लोगों के सहयोग से बड़ी मात्रा में पंजाब में आई बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामान भेजकर दिखाया जज्बा
—
पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अब मनीमाजरा और चंडीगढ के लोगों भी आगे जाने शुरू हो गए है। शनिवार को वार्ड नंबर 4 की महिला पार्षद सुमन अमित शर्मा ने भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक गाड़ी और टैक्टर-ट्रॉली भरकर सामान की भरकर इंदिरा कॉलोनी से रवाना की हैं। इसमें अब लोगों की जरूरत के अनुसार सामान, जिसमें पानी की बोतले, गद्दे को मच्छरदानी, सेनेटरी पैड, राशन और दवाइयों की किट इत्यादि के साथ अन्य सामान हैं। पार्षद सुमन अमित शर्मा ने उन्होंने अपनी वार्ड के लोगों के साथ मिलकर पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता भेजी गई। जिसमें उसकी वार्ड के सभी लोगों ने सहयोग किया है। पार्षद सुमन अमित शर्मा ने बताया कि मेरे वार्ड में सामान्य परिवार लोग रहते हैं फिर भी उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसके लिए वह खुद गर्व महसूस करती, क्योंकि सब ऐसी नाजुक हालात में पंजाब के लोगों की मदद करने के लिए आगे आए। इसके लिए पार्षद ने सभी का आभार भी जताया है। वहीं उन्होंने समस्या समाधान टीम ओर शिव सेवा मंडल के इस कार्य में विशेष सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। इस रसद को रवाना करने के लिए दौरान पार्षद के साथ सुमेश शर्मा, प्रिंस, संजय जिंदल, मुकेश बंसल, महावीर शर्मा, मनोज शुक्ला, रवि, सुभाष विनोद, सोनू, हर्ष, सीमा, बोली,सुनीता, राजकुमारी सुरेंद्र कौर, राजपांडे, जय,राकेश,अजय गुप्ता भूपेंद्र और ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना भी विशेष तौर उपस्थित रहे।
