मीडिया जंक्शन- विक्रांत शर्मा ब्यूरो चीफ/ (अमरपाल नूरपुरी) चंडीगढ़ :- संविधान दिवस के पावन अवसर पर आज रफी मार्ग स्थित आईएनएस (INS) बिल्डिंग में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) के तत्वावधान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ ‘पत्रकारिता’ की भूमिका और भारतीय संविधान के मूल्यों पर चर्चा करना था।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद जी महाराज उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के सदस्य छायाकांत नायक, माता-पिता सेवा आश्रम की अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी और नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पबित्र मोहन सामंतराय ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक मेहताब खान चांद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धीरज कुमार और राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सुश्री आकांक्षा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद जी महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसकी रक्षा में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को सही दिशा दिखाने का आह्वान किया।
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य छायाकांत नायक ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की नैतिकता और संवैधानिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रेस को जो स्वतंत्रता दी है, उसकी गरिमा बनाए रखना हर पत्रकार का कर्तव्य है। निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र को जीवंत और मजबूत रखती है।
