हरियाणा गवरमैंट रिटायर्ड आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

हरियाणा गवरमैंट रिटायर्ड आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से पल्लवी होटल सेक्टर 5 पंचकूला में मनाया । जिसमें लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग की शुरुआत श्री केवल कृष्ण मक्कड़ के ॐ तथा गायत्री मंत्र उच्चारण और श्री आर एन आहूजा के सुंदर भजन के साथ की गई। जो सदस्य या उनके परिवार के सदस्य भगवान को प्यारे हो गए थे उनको श्रद्धांजलि भेंट की गई। 17अगस्त 2025 को हुई मीटिंग की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया। नए सदस्य श्रीमती उमेश भारती तथा श्री रमेश शर्मा को प्रधान जी ने सदस्यता ग्रहण करवाई। सदस्यों ने श्री रविंद्र शर्मा, श्री राम प्रकाश, श्री नगीना सिंह, श्री जगदीश लाल भुटानी, तथा श्री बृज भूषण लाल को उनके 80, 85,90 तथा 95 वे जन्म दिवस पर बधाई दी और प्रधान जी ने उन सभी को सम्मानित किया। श्री राम नारायण यादव एसोसिएशन के सदस्य को भारत सरकार, महा सचिव लोक सभा तथा अध्यक्ष हरियाणा विभान सभा द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ने उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशेष अतिथि श्री केवल कृष्ण सरीन ने अपने सुंदर गानों से सभा के सदस्यों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त सर्वश्री एम एल आहूजा, केवल बंसल, प्रदीप वर्मा, वीना रानी तथा राजिंदर गोयल ने भी अपने गानों से सदस्यों का मन मोह लिया। स्वदेश तथा सविता कपूर दंपति ने अपनी शादी की वर्ष गांठ पर सुंदर गाने गाए। श्री रविंद्र शर्मा, प्रधान ने अपने संबोधन में सेवानिवृत अधिकारियों/कर्मचारियों की मांगों बारे जानकारी दी। 8 वें वेतन वृद्धि आयोग के बारे में जो भ्रांतियां पैदा हो रही हैं उनके बारे भी भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री के लोक सभा में दिए गए आश्वासन बारे स्थिति को स्पष्ट किया। कैशलैस मेडिकल फैसिलिटी बारे असमंजस की स्थिति अभी भी बनी हुई है ।जून में रिटायर हुए अधिकारियों को एक इंक्रीमेंट बारे भी स्पष्ट किया। इसके साथ श्री वजीर चंद गोयल को सेक्टर 12/12A पंचकूला तथा श्री हंस राज अरोड़ा को चंडीगढ़ एवं मोहाली का चेयरपर्सन नियुक्त किया।पूर्व के चेयरपर्सन्स ने अस्वस्थता के कारण कार्य करने में असमर्थता प्रकट की थी। श्री केवल कृष्ण सरीन को एसोसिएशन के स्मृति चिन्ह आदि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री इंद़ सैन अग्रवाल, महासचिव ने किया। राष्ट्रीय गान से सभा समाप्त हुई।एसोसिएशन ने सभी के लिए भोजन का प्रबंध किया हुआ था, सभी सदस्य स्वादिष्ट भोजन के बाद अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *