केंद्रीय बजट 2026 के सजीव प्रसारण को सुनने की भाजपा ने की व्यापक तैयारी, मंडलों में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन-/ चेतन शर्मा):-

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले केंद्रीय बजट 2026 के सजीव प्रसारण को भाजपा पंचकूला जिला संगठन द्वारा बड़े पैमाने पर सुनने की तैयारी की गयी है। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने बताया कि पंचकूला स्थित भाजपा मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में जिला एवं प्रदेश संगठन के सभी बड़े नेता, पदाधिकारी गण बजट का लाइव प्रसारण सुनेंगे। उन्होंने बताया कि ज़िले के सभी नौ सांगठनिक मंडलों में भी बजट के सजीव प्रसारण को देखने के लिए सार्वजनिक स्थान पर बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गयी है ताकि बूथ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता भी बजट का सजीव प्रसारण समूह में सुन सकें। अजय मित्तल ने बताया कि बजट की खूबियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रबुद्ध वर्ग और आम जनता के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे साथ ही संगोष्ठी, प्रेसवार्ता, सोशल मीडिया पोस्ट व अन्य माध्यमों से आम बजट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचकूला जिला संगठन द्वारा व्यापक अभियान चलाया जायेगा। केंद्रीय बजट 2026 के पूर्व संध्या पर शनिवार को पार्टी मुख्यालय में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल सहित तमाम नेताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा करवा कर आयोजित होने होने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना, जिला बजट टोली के संयोजक सीए पंकज गुप्ता, सह संयोजक सीए पुनीत सिंगला, सीए नरेश सिंगला, रचित बंसल, जितेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, कार्यालय सचिव संजीव शर्मा, जगमिंदर सिंह, संतोष सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *