गुरुग्राम – ( मीडिया जंक्शन-/विक्रांत शर्मा/रितु वर्मा ) –
शिशपाल विहार स्थित सुधा सोसाइटी ओपन स्कूल में वर्ल्ड एन जी ओ डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अमिटी यूनिवर्सिटी, मानेसर के प्रोफेसर श्री शैलेश यादव जी एमएसडब्ल्यू फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं के साथ फील्डवर्क के अंतर्गत गरीब बच्चों की बस्ती में पहुंचे और वहाँ शिक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने बस्तियों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। साथ ही, सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षा योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत समावेशन के माध्यम से गरिमा की पुनर्स्थापन विषय पर सुधा सोसाइटी ओपन स्कूल, शिशपाल विहार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में श्री सतवीर जी और श्री शैलेश यादव जी सहित सभी शिक्षकों, फैकल्टी एवं प्रबंधन टीम ने सहभागिता की और विषय पर गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए बटरफ्लाइज एन जी ओ के साथ सहयोग कर संयुक्त रूप से कार्य करने की योजना बनाई गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को उक्त विषय को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।
यह बैठक अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं समाज के लिए सकारात्मक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड एन जी ओ डे का आयोजन
