थ्री स्टार वेलफेयर क्लब पंचकूला द्वारा तीज उत्सव धूमधाम से मनाया

पंचकूला( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):-
थ्री स्टार वेलफेयर क्लब-11, पंचकूला द्वारा एक निजी होटल में हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और सावन के उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर क्लब की सीनियर व पूर्व अध्यक्षा मीना शर्मा ने सभी उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो महिलाओं के आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर नैंसी, पूनम, किरण, सविता, नेहा, सीमा ,गीतांजलि और पूजा सहित अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें गीत-संगीत एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। महिलाओं ने उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक पर्व को मिल-जुलकर मनाने का आनंद लिया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं को आपसी संवाद और मनोरंजन का एक सुंदर मंच भी मिला।
अंत में क्लब की नैंसी व पूनम ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब समय समय पर तथा भविष्य में भी क्लब द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहा और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पंजाब की परम्पराओं को संजोए
लम्बी परदीं का अवार्ड मीना शर्मा को गोवा ट्रिप के लिए किरण तथा पूजा को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *