पंचकूला ( मीडिया जंक्शन-/ चेतन शर्मा ):: सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी (रजि. पंचकूला/ ट्राईसिटी) की बैठक प्रमुख संस्थापक चेयरमैन विक्रांत बाबाजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 6 मई को आयोजित होने वाले सिद्ध जोगी पौणाहारी वार्षिक भजन उत्सव व हिमाचली धाम तथा 3मई को झंडा शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी के निर्मल लुवाणा प्रधान , दिनेश शर्मा व रमेश रैला ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई को प्राचीन शिवबाबा मंदिर, गांव रैला के पास से सिद्ध जोगी बाबा पौणाहारी बालकनाथ जी की भव्य झंडा शोभायात्रा सुबह धूमधाम से शुरू की जाएगी। इसमें विशेष रूप से महिला गायिका द्वारा बाबाजी का गुणगान करते हुए झंडा शोभायात्रा विभिन्न सेक्टरों से होती हुई 452,सेक्टर-11 में भण्डारे के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा का परिक्रमा रुट के समय भी जगह-जगह स्वागतम् होगा ।
ऊमेश शर्मा, अश्वनी शर्मा बरवाला व संदीप लुवाणा ने बताया कि 6 मई को कम्युनिटी सेंटर -10 में वार्षिकोत्सव भजन उत्सव में कांगड़ा के प्रसिद्ध टीवी गायक अमित मित्तू बाबा जी के भजनों का गुणगान करेगें। ओर उसके उपरांत हिमाचली धाम का आयोजन भी किया जाएगा। हिमाचली पारंपरिक शैली में पीतल की बड़ी-बड़ी देगों में विशेष लकड़ी की आग पर भोजन तैयार किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को जमीन पर बैठाकर पत्तलों में परोसा जाएगा।
कार्यक्रम कमेटी टीम के सीनियर्स सदस्य संजीव चौधरी, पवन महाजन , रविन्द्र नकई, अश्वनी शर्मा बरवाला ने कहा कि इस कार्यक्रम में ट्राईसिटी में बाबा जी के भगतों के अलावा विशेष कर हिमाचली प्रवासियों में हर वर्ष बेसब्री से हिमाचली धाम का इंतजार रहता है।
कार्यक्रम टीम सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस वार्षिक महोत्सव को सफल बनाएं। आयोजकों ने ट्राईसिटी व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।
बैठक में वरिष्ठ सलाहकार पं. आरके शर्मा जी, कश्मीर चंद जी, सुखविंदर बिट्टू, गुरमीत सिंह व हरनेक शर्मा,विनोद जिंदल, विनोद शर्मा, बृजमोहन शर्मा, तिलकराज राणा, राकेश शर्मा , देशराज शर्मा, पवन शर्मा, प्रवीण बाली, रोशन लाल, एनके शर्मा, आर एस ठाकुर , हरीश शर्मा, विक्रम सिंह, बलबीर सिंह, के अलावा पिंकी, मीना कुमारी, डाक्टर सीमा गुप्ता, सुषमा शर्मा, डॉ. कमलेश, मधु ठाकुर, सुदेश शर्मा, अंजू, नैंसी, रमा, विक्रम सिंह, सरोज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस वार्षिक महोत्सव को सफल बनाएं।
सिद्ध जोगी पौणाहारी वार्षिक भजन उत्सव व हिमाचली धाम 6मई को तथा झंडा शोभायात्रा 3मई को रहेगा मुख्य आकर्षण*
