अम्बेकर जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री सैनी होंगे मुख्य अतिथि – कृष्ण बेदी

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन/विक्रांत/चेतन):-

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी ज़ोरो पर है। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रदेश मुख्यालय ‘पंचकमल’ में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक अहम् बैठक की। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए श्री बेदी ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया, कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। श्री बेदी ने कहा कि जयंती के मौके पर पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया, अंबेडकर जयंती को हरियाणा के सभी बूथों पर पूरी भव्यता से मनाने के लिए प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर टोली का गठन किया गया है, जिसके तहत पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता समाज में समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश लेकर जनता के बीच जायेंगे। पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने अंबेडकर जयंती पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की। अजय मित्तल ने कहा, सामाजिक समानता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अपन सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले संविधान निर्माता बाबा साहेब की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को पंचकूला जिला संगठन अपनी पूर्ण सांगठनिक क्षमता से मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *