भारत विकास परिषद पंचकूला द्वारा 13वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 77 यूनिट रक्त एकत्रित

पंचकूला, (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):: भारत विकास परिषद (पंचकूला मुख्य शाखा) द्वारा सेवा गतिविधि के अंतर्गत आज अपना 13वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस पुनीत कार्य में परिषद के साथ शहर की 6 प्रमुख सहयोगी संस्थाओं—भारत विकास परिषद (सूरज शाखा), गुरु सेवक परिवार, श्री शिव सेवा कांवड़ महासंघ, अग्र क्रांति मंच, NSS, ABVP और केतन गोयल फाउंडेशन—ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।
उत्साहजनक भागीदारी:
शिविर में युवाओं और महिलाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। कुल 77 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया और रक्तदान किया, जिनमें 69 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल रहीं। प्रत्येक रक्तदाता ने अपनी स्वैच्छिक भागीदारी से मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
चिकित्सा टीम का सहयोग:
नागरिक अस्पताल (सेक्टर-6, पंचकूला) की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के कुशल मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हुई। शिविर के दौरान स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति:
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप गोयल, समाजसेवी तेजिंदर गुप्ता ‘टोनी’, डॉ. मीनू सा (DMS, सामान्य अस्पताल सेक्टर-6), समाजसेवी प्रिया मित्तल जी और वरिष्ठ नागरिक परिषद के प्रधान श्री अशोक गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और परिषद के इस प्रयास की सराहना की।
आयोजन समिति:
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री पीयूष जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक दुआ और चेयरमैन श्री सुभाष मंगल ने पूरे समय उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की कमान संभाली। परिषद ने सभी सहयोगी संस्थाओं, रक्तदाताओं और चिकित्सा टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *