रूट्स कंट्री स्कूल में गूँजा जीवन रक्षा का संदेश: सड़क सुरक्षा पर सशक्त प्रस्तुति

पंचकुला (मीडिया जंक्शन-/ब्यूरो -बलतेज सिंह):-
रूट्स कंट्री स्कूल, पंचकुला के प्रांगण में आज कक्षा 10 के विद्यार्थियों द्वारा एक नाट्य मंचन प्रस्तुति के माध्यम से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनाना और उन्हें यातायात के नियमों के प्रति सचेत करना था।
कार्यक्रम में श्रीमती हैरतजीत कौर बराड़ (डीटीओ-सह-सचिव, पंचकुला) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और अपने संबोधन में सुरक्षित ड्राइविंग के बुनियादी नियमों और सड़क पर सतर्क रहने की अनिवार्यताओं पर प्रकाश डाला।

“सड़क पर आपकी लापरवाही सिर्फ आपकी नहीं, आपके परिवार की भी सुरक्षा को खतरे में डालती है। याद रखें, घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा है।”

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी सोलोमन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन किताबी ज्ञान से परे छात्रों के चारित्रिक विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को समझने में मील का पत्थर साबित होते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *