मोहाली (मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत):-ओम एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर्ड की जरनल मीटिंग में प्रसिद्ध समाजसेवी व राजनेता श्री पवन मनोचा को सर्व सम्मति से प्रधान मनोनीत किया गया गया।
इस अवसर पर मीटिंग में सोसाइटी के पू्र्व प्रधान संजय मौर्य , पूर्व चेयरमैन सुनीता ठाकुर, पूर्व सेक्रेटरी सुखदेव सिंह और जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह और पूर्व कैशियर मंजू शर्मा और प्रमोद कुमार की विशेष रूप से इनकी उपस्थिति में पवन मनोचा को सर्व सहमति से प्रधान मनोनीत गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन मनोचा ने सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि वो सोसाइटी के वेलफेयर के लिए पूरी इमानदारी से सेवारत रहेगें। मनोचा ने कहा कि सोसायटी के चारों तरफ़ सभी के सहयोग से आरसीसी बाउंड्री वॉल के अलावा सिक्योरटी गार्ड का भी प्रबंध किया जाएगा । ओर बच्चों के लिए खेल व खेल मैदान के बारे में सभी के सहयोग से जल्दी ही सुधार होगा। पवन मनोचा ने ओम एनक्लेव सोसायटी के सभी परिवारों का तहेदिल से पूरा धन्यवाद किया।
पवन मनोचा राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद् ईकाई पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बतौर समाजसेवा में भी कार्यरत हैं। ओर ट्राईसिटी प्रेस क्लब के वरिष्ठ मैंबर तथा मिडिया जंक्शन समाचारपत्र ग्रुप के सलाहकार बतौर सेवारत हैं।
पवन मनोचा ओम एनक्लेव सोसायटी के सर्वसम्मति से प्रधान मनोनीत
