नौनाथ झंडा शोभायात्रा 3 म‌ई को प्राचीन शिव बाबा मंदिर रैला से होगी धुमधाम से शुरू

  1. पंचकूला ( मीडिया जंक्शन-/ विक्रांत शर्मा):– सिद्ध जोगी सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट रजि पंचकूला द्वारा वार्षिक उत्सव को लेकर 3 मई को झंडा शोभायात्रा का आयोजन होगा। प्रभात फेरी झंडा यात्रा के आयोजक कमेटी के अध्यक्ष निर्मल लुवाणा ने बताया कि 3 म‌ई को सुबह 6बजे के करीब प्राचीन शिव बाबा मंदिर रैला गांव से शुरू होकर सेक्टर 12ए , गांव रैली , सेक्टर 14 सेक्टर 15 के बाद कार्यक्रम स्थल सेक्टर 10 कम्युनिटी सेंटर से होकर 452 सेक्टर 11 ट्रस्ट कार्यालय में संपन्न होगी । और रविन्द्र नक‌ई ने कहा कि रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागतम् भी होगा ओर बाबे दा प्रशादा के साथ संपन्न होगी।ओर झंडा प्रभात फेरी में चंडीगढ़ की प्रसिद्ध गायिका मोनिका शर्मा बाबा जी का गुणगान करेगी। और वार्षिक उत्सव में श्री सम्पूर्णानंद जी महाराज ,नाथ सभा के प्रधान बाबा बुध नाथ जी होंगे और समाजसेविका रचना राय हिम एकता वेलफेयर महासंघ हरियाणा के चेयरमैन पं आरके शर्मा जी भी बाबाजी के दरबार में हाजिरी लगाएगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *